फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कम पैसे जमा दिखाने पर महिला का बैंक हंगामा

Sat, 06 Jul 2024 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। मुंशीपुरवा गांव के मजरा उमराकलां गांव निवासी गुडिया देवी शनिवार दोपहर करीब दो बजे कस्बा स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा में पैसे जमा करने गईं थीं। आरोप है कि गुड़िया ने बैंक के अंदर मौजूद बैंक मित्र अंकित यादव से जमा वाउचर भरवाया।
विज्ञापन

उसके बाद सात हजार रुपये कैश काउंटर पर जमा कर दिए। पैसा जमा करने के बाद कैशियर ने उसे पासबुक वापस कर दी। उसके बाद महिला घर चली गई। घर जाकर गांव निवासी एक व्यक्ति को पासबुक दिखाई तो उसमें शनिवार की तारीख में केवल छह हजार रुपये ही जमा चढ़े मिले।
इस पर महिला शाम पांच बजे वापस बैंक पहुंची। वहां हंगामा किया। इसके बाद बैंक कर्मियों ने बताया कि कैश काउंटर बंद हो गया है। सोमवार को आना। जमा निकासी चेक करके बढ़े पैसे वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें