फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो माह भी नहीं टिक सकी 15.44 लाख की सड़क

Sat, 06 Jul 2024 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका की ओर से 15.44 लाख रुपये से बनाई गई सड़क दो माह भी नहीं टिक पाई। पहली ही बरसात में सड़क उखड़ने लगी। इसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे सड़क पर गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड संगत किला में रामकुमार के घर के पास से डॉ. वहाब के मकान तक दो माह पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। नगर पालिका ने 15.44 लाख रुपये की लागत से 25 अप्रैल को सड़क बनाकर तैयार की थी।
नगर के मध्य से निकला यह मार्ग संकटा देवी मंदिर, तहसील मार्ग, बजाजा चौराहा, पावर हाउस होते हुए सिधौली मार्ग तक जाता है। यह नवनिर्मित सड़क दो माह भी नहीं टिक सकी। पहली ही बारिश में सड़क की गिट्टी जगह-जगह से उखड़ने लगी। सड़क पर दो जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण नगर वासियों व राहगीरों को समस्या उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी किए जाने का नतीजा सामने आ गया है। वहीं, नगर पालिका के जेई दीप मणि पांडेय ने बताया कि जिस स्थान पर गड्ढे हो गए हैं, उसकी दो दिन में मरम्मत के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। बगैर मरम्मत के भुगतान नहीं होगा। अगर दो दिन में सड़क सुधारी न गई तो ठेकेदार को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें