फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कार्रवाई न होने से परेशान एक महिला ने सोमवार को डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रोक लिया। इसके बाद पीड़िता से डीएम ने मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम ने मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को संदना इलाके की एक महिला डीएम कार्यालय पहुंची। उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। महिला आग लगाने वाली ही थी कि अचानक वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही। महिला का आरोप था कि जब वह नित्यक्रिया के लिए गई थी तो गांव के ही तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब पीड़िता थाने पहुंची तो उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने जगह- जगह गुहार लगाई लेकिन आरोपियों पर केस दर्ज नहीं किया गया। कार्रवाई न होने से वह काफी आहत थी। जिसके चलते उसने आत्मदाह का प्रयास किया। डीएम अनुज सिंह ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

झूठा है मामला
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि दुष्कर्म जैसा कोई मामला नहीं है। देवरानी और जेठानी में घरेलू विवाद है। जिसमें पहले भी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की थी। विपक्षियों को फंसाने के लिए दुष्कर्म की झूठी तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें