फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटक रहे फरियादी, नहीं मिल रहा न्याय

विज्ञापन
सिधौली तहसील सभागार में शिकायत सुनते डीएम-एसपी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस से फरियादियों को न्याय नहीं मिल रहा है। वह एक ही समस्या के लिए बार-बार अफसरों की चौखट पर अरदास लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वह प्रशासन की अनदेखी से आहत हैं।
विज्ञापन

यह हम नहीं शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी पीड़ा बयां की। फरियादियों का कहना है कि एक ही समस्या के लिए कई-कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में आना पड़ता है, लेकिन इसके बाद भी समस्याएं जस की तस है। अफसर समस्या सुनते है। कागजी आदेश देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुनवाई होती ही नही हैं। लोग इससे परेशान दिखे।
तीन बार की फरियाद, नहीं हुई कार्रवाई
तहसील लहरपुर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे नयागांव नेवादा निवासी रामसेवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। बावजूद इसके कार्यवाही नहीं की गई है। वह बताते हैं कि गांव में खड़ंजा लग रहा है। जिसे राजाराम अपने घर के सामने से आगे लगने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

तीन साल से नहीं मिला कब्जा
मिश्रिख तहसील के भैरमपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस मे गुहार लगाई। 2018 में पट्टे पर मिली भूमि का अभी तक कब्जा नहीं मिला है। दूसरे लोग कब्जा किए हैं। छह बार प्रार्थना पत्र दिया, फिर भी कब्जा न मिलने से जीवन यापन कठिन है। पट्टा वाले वर्ष पोर्टल वेबसाइट पर भी समस्या अंकित है। लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला।
पति नहीं, जेठ मकान पर कर रहे कब्जा
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली मीरा ने बताया, पति की मौत हो गई है। बच्चों को किसी तरह पालन पोषण करना होता है। जेठ व उनका परिवार मकान पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। शौचालय तोड़ डाला है। मारपीट करते हैं। पुलिस सहित तहसील में कई बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
लहरपुर संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम तोपखाना निवासी मिर्जा ने प्रार्थना पत्र देने के बाद बताया, उनके घर में विद्युत कनेक्शन है। 17 नवंबर से उनके घर में बिजली नहीं आ रही है। जिसकी शिकायत विद्युत विभाग व समाधान दिवस में की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वह और उसका परिवार अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें