फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख किशोरों को लगेगी को-वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। किशोरों के कोविड टीकाकरण का इंतजार समाप्त हो गया है। सोमवार को किशोरों को कोविड की पहली खुराक दी जाएगी। यह टीकाकरण जिले की सभी 19 सीएचसी व शहर के स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन

पीएम के एलान के बाद सोमवार से जिले में किशोरों का टीकाकरण प्रारंभ हो रहा है। यह टीकाकरण जिले की सभी 19 सीएचसी व शहर के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक लोग अपने अपने केंद्रों पर टीकाकरण करवा सकेंगे। उन्हें केवल अपना आधार कार्ड लेकर केंद्र पर जाना होगा। जहां पर ऑनलाइन बुकिंग करते हुए तत्काल टीकाकरण कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रत्येक केंद्र पर 1000-1000 कोवैक्सीन की डोज भी पहुंचा दी गई हैं। जिले में करीब तीन लाख किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। इन केंद्रों पर टीकाकरण के साथ ही जल्द ही कॉलेजवार कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं व पहले से किसी बीमारी से ग्रसित 60 साल से अधिक बुजुर्गों को 10 जनवरी से एहतियाती खुराक दी जाएगी। इसके लिए महकमे ने संख्या तय कर ली है। जिले में करीब तीन लाख लोगों को यह डोज दी जाएगी। इसको लेकर विभाग तैयारियां कर रहा है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सोमवार से टीकाकरण शुरू हो रहा है। जिले में करीब तीन लाख किशोर व इतने ही लोगों को एहतियाती डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें