फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पिसावां इलाके के झासापुर गांव निवासी केशव (40) पुत्र अनंतराम, गांव के करन (42) पुत्र गेंदई के साथ रविवार की शाम को बाइक से खेत देखने के लिए निकले। बताया जाता है कि इसी दौरान पिसावां-महोली मार्ग स्थित गदाईनाथ मंदिर के पास महोली की ओर से दूसरी बाइक पर सवार होकर गांव के निवासी कुलदीप (18) पुत्र वीरेंद्र, अनुराग (19) पुत्र संजय से टक्कर हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही करनलाल और केशव की मौत हो गई। पिसावां सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल कुलदीप, अनुराग की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे में मरने वाले दोनों युवक और घायल सभी एक ही गांव के निवासी होने की वजह से गांव में कोहराम मच गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ पिसावां भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं। मामले में जांचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें