फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रविवार को सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महोली कस्बे के विकास नगर निवासी पंकज (30) शनिवार देर शाम अपनी ससुराल पाताबोझ गांव को बाइक से गया था। रविवार सुबह ससुराल से बाइक से आ रहा था। इसी बीच पाताबोझ से दौली मार्ग पर ईंट-भट्ठे के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत मार्ग के किनारे गड्ढे में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ देर बाद राहगीरों ने ईंट-भट्ठे के निकट एक बाइक समेत शव गड्ढे में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरा हादसा महोली-हरगांव मार्ग पर बहेरा गांव के निकट हुआ। कोतवाली महोली इलाके के शील्हापुर निवासी पप्पू पाल (40) रविवार को बाइक से बड़ागांव बाजार आया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बड़ागांव से घर जा रहा था। इस बीच महोली के बहेरा गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी महोली लाया गया, जहां से युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें