फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल सिर्फ चार अस्पतालों में लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
वैक्सीन सीएचसी के लिए रवाना करते अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना का टीका बाएं हाथ पर बाजू में लगेगा। एक मरीज को पांच एमएल की डोज दी जाएगी। 28 दिन बाद फिर से इतनी ही डोज लगाई जाएगी। गुरुवार को जिला मुख्यालय से सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार अस्पतालों को वैक्सीन भेजी गई। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद पहले दिन चार अस्पतालों में 400 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इससे पहले 19 केंद्रों पर 19 सौ लोगों के टीकाकरण का कार्यक्रम था, जिसमें बदलाव किया गया है। गुरुवार को दिनभर स्टोर रूम में वैक्सीन भेजने को लेकर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

लखनऊ से 19810 डोज वैक्सीन बुधवार देर रात जिला मुख्यालय पहुंच गई थी। गुरुवार को सीएचसी पर इसको पहुंचाया जाना था। सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल के मुख्य स्टोर में काफी गहमागहमी रही। स्टोर पर भारी सुरक्षा बल तैनात था। एक वाहन से महिला अस्पताल, खैराबाद, हरगांव व सिधौली सीएचसी को वैक्सीन पहुंचाई गई। इस दौरान वाहन को फूल मालाओं से सजाया गया।
उसके बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह के नेतृत्व में वाहन को करीब 11 बजे जिला महिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। फिर यही वाहन सिधौली, खैराबाद व हरगांव वैक्सीन लेकर पहुंचा। इस वाहन पर दो पुलिसकर्मी तैनात थे। प्रत्येक सीएचसी पर पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में अधीक्षक ने वैक्सीन को रिसीव करके उसे रेफ्रिजरेटर में सुरक्षित तरीके से रखवा दिया। प्रत्येक सीएचसी के स्टोर रूम पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू होगा। कोरोना का यह टीका बाएं हाथ की बाजू में लगेगा।
विज्ञापन

कहां पर पहुंची कितनी वैक्सीन
स्वास्थ्य केंद्र बॉयल डोज
महिला अस्पताल 112 1120
सीएचसी खैराबाद 55 550
सीएचसी हरगांव 35 350
सीएचसी सिधौली 103 1030
टीका हाथ या कमर पर भी लग सकता है
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में गुरुवार को चार अस्पतालों में कोरोना की वैक्सीन पहुंच गई है। गुरुवार को केवल चार जगह ही इसे पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे। टीका हाथ या कमर पर लगे, इससे फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन लोग दाहिने हाथ से काम करते है। इसी वजह से इसे प्राथमिकता के तौर पर बाएं हाथ पर लगाया जाएगा। जिससे उनका कोई काम प्रभावित न हो। एक साथ पांच एमएल की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें