फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता केंद्र पर बिकने लगा टमाटर और प्याज

विज्ञापन
सीतापुर में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नवीन गल्लामंडी स्थित सब्जीमंडी शुरू हुआ सस्त? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। नवीन मंडी परिसर में सस्ती दरों पर टमाटर और प्याज बिक्री केंद्र की शनिवार को अमर उजाला ने पड़ताल की थी। इसमें सुबह 11 बजे केंद्र बंद मिला था। इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन जिम्मेदार जागे। रविवार को इसी समय जब केन्द्र का भ्रमण किया गया, तो वह खुला मिला। बैनर लगा था। प्याज की कीमत पांच रुपये प्रति किग्रा कम की गई है। अब प्याज 25 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए संचालित योजना उपभोक्ता सहायता केन्द्र (सस्ती दरों पर बिक्री केन्द्र) पर टमाटर और प्याज बेचने के शासन ने मंडी परिषद को निर्देश दिए थे। शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में इस केन्द्र पर टमाटर और प्याज बेचने की योजना धरातल पर नहीं दिखी थी। यह केन्द्र कब खुला इसका आम लोगों को तो छोड़ दीजिए, खास लोगों को भी पता नहीं चला।
मंडी निरीक्षक ने इसके संचालन का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे बताया था। शनिवार को सुबह 11 बजे संबंधित स्थल पर ऐसा कुछ नहीं दिखा था। अधिक दाम पर बिक्री की भी आशंका जताते हुए खबर प्रकाशित की गई। इसका असर यह रहा, रविवार को 11 बजे बैनर सहित उपभोक्ता सहायता केन्द्र पर टमाटर और प्याज की बिक्री हो रही थी। खास बात यह दिखी, शनिवार को मंडी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने प्याज की बिक्री 30 रुपये प्रति किग्रा. बताई थी, जबकि रविवार को बैनर पर 30 रुपये के स्थान 25 रुपये अंकित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें