महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे 15-15 हजार के तीन इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। बदमाशों पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की गई थी। एक बदमाश के कब्जे से असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं।
सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कोतवाली महमूदाबाद इलाके के शहजानी निवासी राजा, तालिब, नूरपुर निवासी वशीम गोकशी के मामले में फरार थे। तीनों पर गैंगेस्टर लगाया गया था। इसके बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। तीनों बदमाशों पर एसपी ने 15-15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
सीओ ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में थी, इस बीच मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने एसआई संदीप तिवारी, सिपाही कुलदीप, दीपक यादव, विनोद पाल, राजकुमार वर्मा के साथ इलाके में रामपुरमथुरा टेंपो स्टैंड के पास से इनामिया बदमाश राजा, तालिब उर्फ अबू तालिब को, वशीम वेहना उर्फ नसीम को चीनी मिल जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश के कब्जे से एक असलहा-कारतूूस बरामद हुआ है। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।