फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय समिति करेगी पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सभी पंचायत भवनों और सामुदायिक शौचालयों का जांच तीन सदस्यीय समिति करेगी। तकनीकी जांच कर रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को उपलब्ध कराई जानी है। समिति को देखना है, कार्य घटिया किस्म का तो नहीं हुआ या हो रहा है। वहीं प्रति विकास खंड समिति को प्रत्येक सप्ताह कम से कम 10 कार्यों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देना है।
विज्ञापन

जिले में 1599 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय एवं 826 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने का शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत पंचायतराज विभाग द्वारा पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इनकी जांच के लिए सीडीओ अक्षत वर्मा ने तीन सदस्यीय समिति ब्लॉकवार गठित की है।
इसके लिए संबंधित बीडीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समिति में लोकनिर्माण विभाग के एक-एक सहायक अभियंता एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक-एक अवर अभियंता की तैनाती की गई है। समिति प्रति सप्ताह प्रत्येक ब्लॉक खंड के 10 निर्मित या निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालयों की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

संबंधित बीडीओ द्वारा भवनों की सूची समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में समिति को सीडीओ ने निर्देश दिए है, वह जांच के समय यह देखेंगे, भवन का निर्माण स्वीकृत प्राक्कलन व मानक के अनुरूप पूर्ण कराया गया है या कराया जा रहा है। भवन निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता के बारे में भी देखा जाएगा।
समिति संयुक्त हस्ताक्षर से तकनीकी सत्यापन रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को उपलब्ध कराएगी। रिपोर्ट भेजने की जिम्मेदोरी बीडीओ की होगी। साथ ही प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में बीडीओ की समीक्षा बैठक में तकनीकी अफसरों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया जांच के संबंध में ब्लॉकवार सीडीओ ने समिति का गठन किया है। सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया है, वह जांच में समिति का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें