फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मोबाइल व तमंचे के साथ तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिसावां इलाके के कुतुबनगर चौकी पुलिस ने मोबाइल चोरी व लूट में शामिल तीन शातिरों को दबोचा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 13 मोबाइल, दो तमंचा, चार कारतूस व एक बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसपी एलआर कुमार ने बताया कि पिसावां थाना क्षेत्र की कुतुबनगर पुलिस चौकी प्रभारी संत कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ इलाके के कैथोलिया तिराहे पर जांच के दौरान तीन लोगों को दबोचा है।
पुलिस ने इन लोगों के पास से एक बाइक, 13 मोबाइल, दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मिश्रिख इलाके के शिवथान मजरा बदऊंवा निवासी रामकिशुन, अहिबरन व पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल चोरी व लूट के हैं। इन लोगों ने महोली, मिश्रिख, संदना, हरदोई के बेनीगंज व लखीमपुर खीरी के कस्ता मितौली से चोरी व लूट के जरिए हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें