फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में ही पूरा हो जाएगा कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य

विज्ञापन
आंख अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना टीकाकरण अपने लक्ष्य से महज 13 फीसदी दूर है। दिसंबर माह तक शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को अब स्वास्थ्य विभाग नवंबर माह में पूरा कर लेगा। जिले में अब तक करीब 27 लाख लोगों को कोविड की डोज लग चुकी है। जिस रफ्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे उम्मीद है कि इस माह के अंत तक लक्ष्य के अनुरूप 31 लाख लोगों को टीका लग जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर को टीकाकरण कराया गया था। उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया। फिर 60 प्लस व 45 प्लस लोगों का टीका लगवाया गया। आखिरी चरण में 18 प्लस लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में 31 लाख लोगों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है।
इन लोगों की उम्र 18 बरस से अधिक है। टीकाकरण की शुरुआत बेहद धीमी गति से हुई थी। कभी वैक्सीन कम आने की वजह से टीकाकरण प्रभावित हुआ तो कहीं लोग टीका लगवाने से कतराते रहे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मुसीबतों को पार करते हुए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाए रखी। कभी मेगा कैंप आयोजित हुए तो कभी शिविरों के आयोजन हुए। अब इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

करीब पौने दस माह में 27 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें करीब साढ़े 21 लाख को पहली व साढ़े पांच लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पहले विभाग दिसंबर का टारगेट करके प्लान कर रहा था। अब स्थिति बदली है तो नवंबर माह के अंत तक जिले में सौ फीसदी टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
दूसरी डोज पर रहेगा विशेष फोकस
जिले में करीब दो लाख लोग ऐसे हैं कि जिन्होंने पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाई है। जबकि इसकी समय सीमा निकल चुकी है। अब विभाग ऐसे लोगों को लेकर प्लान तैयार कर रहा है। दूसरी डोज निकल जाने वालों को फोन व मैसेज किए जा रहे है। उनको अपने निकटवर्ती केंद्रों पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
रात 10 बजे तक टीकाकरण की है सुविधा
कामकाजी लोग अगर दिन में किसी कारणवश से सुविधा नहीं पाते है तो उनके लिए भी विशेष सुविधा शुरू की गई है। जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक सोमवार से शनिवार तक किसी भी समय जाकर टीकाकरण करवाया जा सकता है। यहां पर केवल आधारकार्ड ले जाकर बिना बुकिंग कराएं ही पहली व दूसरी डोज लगवाई जा सकती है। इससे लोगों को राहत मिल रही है।
जिले में तेजी से टीकाकरण चल रहा है। उम्मीद है जल्द ही लक्ष्य हासिल कर लेंगे। जिलेवासी टीकाकरण करवाने में बराबर सहयोग दे रहे हैं। स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण को पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें