फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस के मामले सुनेंगे थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस लाइंस सभागार में गुरुवार रात अपराध समीक्षा की बैठक में एसपी आरपी सिंह ने आईजीआरएस के मामलों को गंभीरता से लेने पर जोर दिया। कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। मुंशी, सिपाही, दरोगा ही नहीं सुबह 10 बजे से 12 बजे तक थानेदार खुद आईजीआरएस के मामलों को देखेंगे। पीड़ितों से बात कर उनकी समस्या सुनेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने फरियाद सुनने में लापरवाही किसी भी सूरत में न होने की चेतावनी दी है। कहा कि, लगातार इसकी मॉनीटरिंग हो रही है। पीड़ितों को संतुष्ट किया जाए। बैठक में यह बात भी सामने आई कि जो पीड़ित सीधे थानेदार के संपर्क में आ जाता है, एसओ उससे बात कर लेते हैं, कार्रवाई करते हैं, उसमें वह संतुष्ट रहता है। इसी को लेकर एसपी ने थानेदारों को कड़े आदेश दिए हैं।
रात दस बजे से शुरू हुई अपराध समीक्षा की बैठक में सबसे पहले एसपी आरपी सिंह ने थानावार समीक्षा की। जिन इलाकों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी पाई गई, वहां के थानेदार को चेतावनी दी। लंबित घटनाओं के खुलासे पर जोर दिया। पेंडिंग मामलों के निस्तारण को लेकर कहा कि जल्द से जल्द मामले निपटाए जाएं।
विज्ञापन

इसके बाद भारत-पाक मैच में भारत की हार को लेकर रामपुर मथुरा में एक युवक की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी का मामला बैठक में उठा। कप्तान ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई कमजोर की गई है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसको लेकर एसओ रामपुर मथुरा जितेंद्र कुमार ओझा को फटकारा भी। इसी के बाद शुक्रवार को धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
वहीं एसपी आरपी सिंह ने दशहरा, दीवाली, भैया दूज के पर्व को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया। कहा कि इसमें सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात रहे। इस दौरान एएसपी साउथ एनपी सिंह, एएसपी नार्थ समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें