फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता के अभाव में स्वनिधि महोत्सव में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर स्वनिधि दीपोत्सव (दीपावली मेला) का आयोजन 28 अक्टूबर से किया जा रहा है। मेले में पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। दिन सन्नाटे में गुजरता है, शाम को कुछ चहल-पहल रहती है। नाममात्र की खरीदारी होने से दुकानदारों में मायूसी दिखी। जागरूकता के अभाव में मेले का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम तीन बजे दिवाली मेले में ज्यादातर स्टॉलों पर बिक्री के लिए सामग्री सजाए दुकानदार ऊंघते रहे। इसका कारण ग्राहकों का न होना रहा। कई जोन बनाकर मेले में स्टॉल बनाए गए हैं। यहां विभिन्न योजनाओं से वित्त पोषित उत्पाद बिक्री के लिए लगे हैं। साथ ही खान-पान की दुकानें भी सजी हैं। दुकानदारों ने बड़ी उम्मीद से दुकानें लगाई कि बिक्री अच्छी होगी लेकिन ऐसा दिख नहीं रहा है। सामान खरीदने के लिए बहुत कम ही लोग आ रहे है।
चाट का स्टॉल लगाए दुकानदार सुनील ने बताया कि बहुत कम बिक्री हो रही है। इससे अधिक तो फेरी करके बिक जाता था। कच्चा सामान है, खराब होने से नुकसान होता है। कई प्रकार की दरियों को सजाए अमान कहते हैं कि भाई इक्का-दुक्का ग्राहक ही आ रहे हैं। संकरे बाजारों की अपेक्षा मेला काफी स्पेस में अच्छे ढंग से लगाया गया है। इसके अनुरूप रौनक नहीं है।
विज्ञापन

शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वनिर्मित मास्कों की बिक्री कर रहे शैलेंद्र भी मायूस दिखे। वह बोले कि खरीददारों का टोटा है। उम्मीद के अनुरूप बिक्री नहीं हो रही है। इसी प्रकार मेले में स्टॉलों पर सामग्री सजाए कई दुकानदारों ने बताया कि दिन में सन्नाटा रहने से नाममात्र की ही कमाई होती है। शाम को कुछ चहल-पहल रहती है और ग्राहक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें