फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने जा रहे थानेदार की गाड़ी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस भले ही खुद को हाईटेक होने के लाख दावे क्यों न कर ले, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आधुनिकता के इस दौर में भी पुलिस की सरकारी गाड़ियां ऐन मौके पर धोखा दे जा रही हैं। यह हम नहीं बल्कि कमलापुर थानेदार की दबिश में जाते समय खराब हुई गाड़ी ही सच्चाई बयां कर रही है। यह मामला तो महज बानगी भर है, जबकि आए दिन पुलिस की सरकारी गाड़ियों में धक्का लगाने की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन

कमलापुर एसओ रणवीर सिंह बुधवार पुलिस फोर्स के साथ एक दबिश में जा रहे थे, इस बीच रास्ते में ही गाड़ी खराब हो गई। चालक ने काफी देर तक गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हो सकी। इसके बाद एसओ ने कॉल कर मैकेनिक को बुलाया। काफी देर तक थानेदार पुलिस फोर्स के साथ रास्ते में खड़े रहे। मैकेनिक के आने के बाद वाहन सही हुआ। एसओ रणवीर सिंह ने बताया कि वह दबिश में जा रहे थे, इस बीच रास्ते में गाड़ी खराब हो गई। थाने की एक गाड़ी बाहर है। दूसरी से वह जा रहे थे। क्लच प्लेट में कुछ समस्या आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें