फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में समाया घर, सड़क पर कटान का खतरा

विज्ञापन
रामपुर मथुरा के अखरी गांव में कटान करती सरयू नदी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। तराई इलाके में बह रही शारदा व सरयू नदी का जलस्तर घट रहा है। इससे अब कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। दुर्गापुरवा में एक घर कटान से नदी में समा गया। एक सड़क का कुछ हिस्सा कट गया है। इससे पूरी सड़क कटने की आशंका बनी हुई है। इसकी वजह से ग्रामीण भयभीत है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील इलाके की ग्राम पंचायत गोलोक कोडर व म्योढ़ी छोलहा बाढ़ से प्रभावित है। इन दोनों ग्राम पंचायतों के 34 मजरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। अब जलस्तर कम होने से आवागमन शुरू हो गया है। कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। दुर्गापुरवा के अनिरूद्व यादव का मकान शनिवार को कटान की चपेट में आ गया। इससे पूरा घर नदी में समा गया है।
इससे पहले इस गांव के 10 लोगों के घर कटान में कट चुके है। यह लोग पहले ही पानी बढ़ने की आशंका के चलते पलायन कर गए थे। म्योढ़ी छोलहा व श्रीरामपुरवा के बीच सड़क कटान की जद में आ रही है। इस सड़क का कुछ हिस्सा कटान में समा गया है। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया पीड़ितों को मदद पहुंचाई जा रही है। अब जलस्तर काफी कम हो गया है। हालात सामान्य हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें