फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बना ई-रिक्शा लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार को बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर उससे ई-रिक्शा और मोबाइल लूट लिया। मौके से फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कमलापुर के कुरसंडा निवासी अंकित कुमार ई-रिक्शा चालक है। शनिवार दोपहर उसे मास्टर बाग चौराहे से कुछ संदिग्ध लोग मिले। पिपरा क्षेत्र से चावल लाने का बहना बनाकर रिक्शे में बैठ गए। आरोप है कि कम्हरिया कुवंर गड्डी संपर्क मार्ग के बीच सुनसान स्थान पर बदमाशों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया। चालक को मारा पीटा और रिक्शा, मोबाइल के साथ रुपये छीन लिए।
विरोध पर बदमाशों ने चालक को बांधकर सड़क किनारे गेहूं के खेत में डाल दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद राहगीरों की मदद से चालक छूट पाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एसओ कमलापुर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें