फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरे को लेकर परखीं तैयारियां

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित पीकू वार्ड में गंभीर मरीजों को इलाज करने का पूर्वाभ्यास करती नर्स। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. नौशाबा खातून ने मंगलवार को जिला अस्पताल में कोविड की तैयारियां परखी। एल-टू में मरीज को बेड पर लिटाकर ऑक्सीजन की सप्लाई देखी। चिकित्सकों का मरीजों के साथ व्यवहार व अन्य सुविधाओं को परखा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को परख रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को संयुक्त निदेशक जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने जिला अस्पताल में एल-टू वार्ड को देखा। पीकू वार्ड का जायजा लिया। एक मरीज को बेड पर लिटाकर रिहर्सल किया। उसको पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई दी। संयुक्त निदेशक ने सीएमएस को और भी बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को दिए जाने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने की समीक्षा
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने चिकित्साधिकारियों और कोविड कमांड अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारियों व सभी सीएचसी अधीक्षकों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि कोविड की संभावित तीसर लहर को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी रखें। बैठक में एसीएमओ डॉ. एसके शाही, डॉ. पीके सिंह, डॉ. डीके सिंह, एल-टू हॉस्पिटल खैराबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस यादव सहित मिश्रिख, सिधौली, महोली और महमूदाबाद, पीकू वार्ड के प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें