सीतापुर। नैमिषारण्य में बने राजघाट के जंगलों में शिक्षक का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक सप्टेपिक शॉक लगने (अचानक बीपी लो होने) के कारण मौत होने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है।
विज्ञापन
इंदिरानगर सी-ब्लॉक निवासी अनुज अग्रवाल (45) रवासी जूनियर विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। वह 27 सितंबर की सुबह आठ बजे घर से ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) जाने की बात कहकर निकले थे। सुबह 11.30 बजे पत्नी की उनसे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने शाम चार बजे तक लौटने की बात कही थी।
शुक्रवार दोपहर राजघाट के जंगल में लोगों ने उनका शव औंधे मुंह पड़ा देखा गया। पास में ही पानी की बोतल और कुछ खाने का सामान भी था। पुलिस के मुताबिक अनुज ने बैंक के अलावा कई लोगों से कर्ज ले रखा था। वह पत्नी व अन्य परिचितों से कई बार आत्महत्या करने की बात कह चुके थे। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी के मुताबिक सप्टेपिक शॉक लगने (अचानक बीपी लो होने) के कारण मौत होने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है।