कमलापुर। थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी युवक का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कुर्सिनपुरवा गांव निवासी ललित (22) शनिवार सुबह आठ बजे घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने हाईवे के किनारे एक बाग में लगे नीम के पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने नहीं दी तहरीर
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। परिजन अगर तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।