तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में भाई दूज पर मायके आई महिला की रविवार भोर बारिश के पानी में डूबकर मौत हो गई। सुबह होने पर मायके के लोगों को महिला का शव पानी में उतराता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तंबौर इलाके के चन्दी भानपुर निवासी रामकिशोरी (48) शनिवार को मायके पड़ोस के गांव औरंगाबाद में भाइयों के लिए दूज लेकर आई थी। भाई दूज पर टीका लगाने के बाद महिला रात में मायके में ही रुक गई। रात में घर के सभी लोगों के साथ खाना खाकर महिला सो गईं। रविवार की भोर उसका शव घर के पड़ोस में बरसात के भरे पानी में उतराता मिला।
मायके के लोगों को आशंका है कि सुबह लघुशंका करने गई महिला फिसलकर पानी में चली गई, इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। एसओ तंबौर सुरेश पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।