आरएमपी डिग्री कॉलेज में मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाएगी। स्नातक व परास्नातक में एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्राचार्य डॉ. एसपी शाक्य ने बताया कि ऑनलाइन साफ्टवेयर में कुछ खामियां थीं। उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। 10 जून के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
प्राचार्य डॉ. एसपी शाक्य ने बताया बीए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र आदि विषय हैं। इसी प्रकार एमए में राजनीति विज्ञान व हिंदी विषय में विद्यार्थी एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।