फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी की परीक्षा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की रविवार को होने वाली परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जिले के 26 केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को एडीएम ने बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और अफसरों को आदेश दिए।
विज्ञापन

एडीएम रामभरत तिवारी ने बताया कि लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा पांच दिसंबर को 26 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की देखरेख में परीक्षा कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी।
एडीएम ने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित 26 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक है। दूसरी पाली का समय 02:30 से 3.30 बजे तक रहेगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अफसरों को सुचारु रूप से परीक्षा संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आयोग के नियमों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के नोडल अधिकारी एएसपी उत्तरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी और आयोग के समन्वीय पर्यवेक्षक के रूप में आए धर्मराज, उनके दो सहायक पर्यवेक्षकों कमल कृष्ण मिश्रा, रूद्र नारायण द्विवेदी की मौजूदगी में सभी संबधित अफसरों के साथ कई बिन्दुओं पर समीक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें