फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देकर लौट रहे थानेदार की गाड़ी पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना रामकोट इलाके में दबिश देकर थाने जा रहे एसओ की गाड़ी अचानक बेकाबू होने के बाद खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में एसओ गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में इलाज कराया गया है। उनका पैर तीन जगह से फैक्चर हो गया है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ रामकोट संजीव कुशवाहा ने बताया कि वह क्षेत्र एक गांव में दबिश देने गए थे, जहां से देर रात टीम के साथ वापस लौट रहे थे। इसी बीच रामकोट-पिसावां बार्डर के पास अचानक रामगढ़ चीनी मिल के पास उनकी सरकारी गाड़ी एक खड्ड में जा गिरी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद थाने की टीम ने एसओ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल से उनका इलाज जारी है। अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक्स-रे में उनके पैर में तीन जगह फैक्चर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें