फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर रहेगा पुलिस का पहरा

Thu, 08 Feb 2024 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका है। प्रशासन ने इन केंद्रों को चिन्हित कर लिया है। पांच केंद्र अतिसंवेदनशील व 10 केंद्र संवेदनशील बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पुलिस व शिक्षा विभाग की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

22 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इस बार 146 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों को सुरक्षा की दृष्टि से श्रेणीवार बांट दिया गया है। वीरेंद्र सिंह शकुंतला देवी इंटर कॉलेज तंबौर, उदयपुर पब्लिक इंटर कॉलेज उदरपुर कोरैय्या, श्री शिवचरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज रामाभारी, श्रीमती एसडी शिक्षण संस्थान खर्जुना पिसावां व प्रिया डे इंटर कॉलेज भऊवापुर को अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इसी तरह ग्रार्मोदय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा, संजय गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज संदना, भारतीय इंटर कॉलेज उमरिया, श्री रामऔतार बालिका इंटर कॉलेज पहाड़ापुर, श्रीराम जानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज करखिला, श्री गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहला आश्रम, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सकरन, महराज नगर मांटेसरी इंटर कॉलेज महराजनगर, बच्ची देवी शिवराज सिंह शिक्षा सेवा संस्थान व संगीता देवी बालिका इंटर कॉलेज सरायंजीत को संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है। इन केंद्रों पर पुलिस की हर समय मौजूदगी बनी रहेगी। साथ ही एलआईयू भी इन केंद्रों पर नजर रखेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


प्रश्नपत्रों की सीसीटीवी से होगी निगरानी
इन केंद्रों पर जब प्रश्नपत्र पहुंच जाएंगे तो उसके बाद कंट्रोल रूम से बराबर इनकी निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम के कर्मचारी दिन व रात में बराबर कैमरे के जरिए हकीकत देखते रहेंगे। साथ ही विद्यालय में होने वाली हर गतिविधि पर अपनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन


बेहतर होगी परीक्षा
सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों को श्रेणीवार बांट दिया गया है। इन केंद्रों पर सख्त पहरा रहेगा। हर हाल में बेहतर तरीके से परीक्षा कराई जाएगी।
राजेंद्र सिंह, डीआर्ईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें