फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में गुरुवार रात दबंग ने एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने उसने सरेंडर कर दिया। हत्या की वजह मृतक पक्ष में आया जमीनी विवाद का फैसला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

तालगांव कोतवाली क्षेत्र के पखनियापुर निवासी जोखन पासी (65) गुरुवार शाम घर के पास से गुजर रहा था जहां पर दूसरे पक्ष का मनोज मिल गया। बताया जाता है कि आमना-सामना होने के बाद दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि बात विवाद बढ़ने पर आरोपी मनोज ने डंडे व पाटे से वृद्ध पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने आरोपी ने सरेंडर कर दिया। मृतक के चचेरे भाई लालता ने पुलिस को तहरीर दी जिसमें जमीनी विवाद में हत्या की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना को लेकर पूर्व प्रधान और गांव के लोगों का कहना है कि जोखन से राजरानी का जमीनी विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा था। कई साल पहले राजरानी की मौत के बाद मामले की पैरवी उसका बेटा मनोज और अन्य लोग कर रहे थे, इस बीच चार दिन पहले मामले में आया फैसला जोखन के पक्ष में था।
बताते हैं कि मुकदमे में हार से नाराज होकर मनोज ने घटना को अंजाम दे डाला। सीओ लहरपुुर राजू कुमार शाव ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जमीनी विवाद में घटना हुई है। हो सकता है कि मामले में कोर्ट के फैसले के बाद नाराज होकर घटना की हो लेकिन तहरीर में जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें