फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम-कानून ही नहीं, कप्तान का आदेश भी ताक पर

विज्ञापन
सीतापुर में जेल रोड़ पर बिना हेलमेट जाते पुलिस कर्मी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के पुलिस मुखिया का आदेश भी शायद पुलिस कर्मियों के लिए कोई मायने नहीं रखता। यातायात माह में लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने वाले पुलिसकर्मी खुद नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। मंगलवार को बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे पुलिस कर्मियों की तस्वीरें इसकी हकीकत बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

एसपी ने सोमवार को पुलिस कर्मियों को बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाने का आदेश जारी किया था। पर अगले ही दिन मंगलवार को यह आदेश हवा-हवाई होता दिखा। यातायात माह चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ा रही है। लेकिन जिनके कंधों पर नियम-कानून के पालन कराने की जिम्मेदारी है, वही नियमों की अनदेखी करेंगे तो जनता की बात करना ही बेमानी है।
यातायात माह में जागरूकता को लेकर अमर उजाला लगातार अभियान चलाकर लोगों के साथ ही लापरवाह पुलिस कर्मियों को भी आगाह कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। 14 नवंबर को अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लेकर एसपी ने बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे तीन पुलिस कर्मियों का चालान कराकर आदेश दिया था कि कोई भी पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के नहीं चलेगा। एसपी के आदेश के अगले ही दिन शहर की सड़कों पर नियमों की अनेदखी करते पुलिस कर्मी नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे के करीब एक बाइक पर सवार होकर दो पुलिस कर्मी जा रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। ऐसे में जब यही नियमों का पालन नहीं करेेंगे तो आवाम से कितनी उम्मीद की जा सकती है। जिला कारागार के सामने ओवरब्रिज के पास सुबह 10:40 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो पुलिस कर्मी मंगलवार को जा रहे थे।
दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। एक सिपाही तो चलती बाइक पर बात भी कर रहा था। शहर कोतवाली के सामने दोपहर 12:50 बजे एक बाइक पर दो पुलिस कर्मी जा रहे थे। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। ऐसा करके यह पुलिस कर्मी अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें