फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने असलहे के साथ पोस्ट की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। अवैध असलहे के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट करना एक नाबालिग को महंगा पड़ गया। पुलिस ने फोटो के आधार पर उसकी पहचान करते हुए मामले में केस दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके में एक तस्वीर फेसबुक पर वायरल हुई। इसमें एक किशोर अवैध असलहा के साथ नजर आ रहा है। असलहे के साथ उसने फोटो को फेसबुक पर पोस्ट की। यह फोटो वायरल हो गई। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू की।
एसओ इमलिया सुल्तानपुर राजेश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि असलहे के साथ फेसबुक पर वायरल हो रही फोटो इमलिया सुल्तानपुर इलाके के कबीरपुर निवासी 17 साल के किशोर की है। एसओ ने बताया कि नाबालिग को असलहा के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें