फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर ने घर में घुसकर किया हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार की सुबह किन्नर ने एक घर में घुुसकर जमकर हंगामा किया। उत्पात मचाते हुए घर में तोड़फोड़ की। घटना को देखकर घर के लोग मौके से भाग खड़े हुए। करीब तीन घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सिधौली इलाके के मोहल्ला संतनगर पूर्वी निवासी धीरेंद्र के घर में मंगलवार सुबह एक किन्नर घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। घटना को देखकर घर के पुरुष, महिलाएं, बच्चे बाहर निकल आए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर किन्नर घर की रसोईघर में घुस गया।
तोड़फोड़ करते हुए गैस सिलिंडर से किन्नर ने पाइप निकाल ली और नजदीक आने वालों को आग से जला देने की धमकी देते हुए हंगामा और तेज कर दिया। घटना की सूचना पाकर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के सिपाही गयाबख्श सिंह ने किसी तरह से किन्नर को बातों में उलझा कर उसे शांत कराया और बाहर निकाला। पुलिस ने स्थानीय किन्नरों को भी मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे किन्नर ने अपना नाम मधू निवासी कानपुर बताया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे से पुलिस भी परेशान रही। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि हंगामा कर रहे किन्नर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इलाज कराने के बाद उसे उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें