फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने पर टीम से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में निर्माणाधीन मकान में हो रही बिजली चोरी की सूचना पर मौके पर जांच को गई टीम के साथ अभद्रता की गई। मामले को लेकर मकान स्वामी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिधौली इलाके के मोहल्ला प्रेमनगर में निर्माणाधीन मकान है, जहां पर बिजली विभाग को बिजली चोरी करने की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच करने लगी। टीम का कहना है कि जांच में पाया गया है कि मकान स्वामी बिजली चोरी कर रहे थे।
आरोप है कि जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम के मनोहर लाल व अन्य कर्मियों के साथ मकान स्वामी ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। देख लेने की धमकी भी दी। मामला तूल पकड़ते देख बिजली विभाग की टीम मौके से चली आई और पूरे मामले की जानकारी अधिशासी अभियंता मोहित यादव को दी। इसके बाद मोहित यादव टीम के साथ सिधौली कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर दी है। सिधौली कोतवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें