फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग जा रही प्रेमिका चलती बाइक से गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई युवती की रास्ते में हुई घटना में मौत हो गई। अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतकाके परिजनों ने पीछा करने पर प्रेमी पर ही चलती बाइक से धक्का देकर गिराकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने इस मामले में पहले दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है
विज्ञापन

हरगांव इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती मंगलवार की रात अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। इसकी भनक लगने पर युवती के पिता ने थाने पहुंचकर काजी टोला निवासी शादाब के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।
बताते हैं कि परिजनों को युवती के बारे में जानकारी होने पर वह लोग उसका पीछा करने लगे। परिजनों का कहना है कि पीछा करने पर बाइक चला रहे युवक ने हरगांव इलाके में सेमरी भान के पास चलती बाइक से धक्का दे दिया, इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हरगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, एसओ हरगांव बृजेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने युवती को भगाकर ले जाने वाले प्रेमी पर ही चलती बाइक से धक्का देकर गिराकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
धक्का देने के आरोपों की हो रही जांच
सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि आरोपी शादाब पर तहरीर के आधार पर बहला-फुसलाकर भगाने का केस रात में ही दर्ज कर लिया गया था, आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं।
कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी। युवती को धक्का देकर गिराया गया है या फिर बाइक से गिरकर उसकी मौत हुई है..? इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है। निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें