फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर चार लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हर तरफ उल्लास और हिलोरे मारती आस्था... डुबकी लगाने की लालसा... जय मां गंगे, जयश्रीराम के उद्घोष। यह माहौल शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर हर तरफ नजर आया। कोरोना के कारण करीब दो वर्ष बाद कार्तिक पूर्णिमा की भोर से नदियों के घाटों पर स्नान का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं ने आदि मां गंगा गोमती में स्नान करके दान-पुण्य कमाया। मठ-मंदिरों में पूजन-अर्चन सुख-समृद्धि की कामना की। पवित्र घाटों और सरोवरों पर करीब चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर आशीर्वाद मांगा।
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को नैमिषारण्य में आदि गंगा गोमती के राजघाट तट पर व चक्रतीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हर हर-हर गंगे, जय गोमती मैया के उद्घोष के साथ स्नान प्रारंभ किया। नदी के घाट पर बैठे पुरोहितों को यथाशक्ति अन्न का दान कर दक्षिणा दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भूतेश्वर नाथ, व्यास गद्दी, सूत गद्दी, हनुमानगढ़ी, ललिता देवी, कालीपीठ, बालाजी मंदिर, देवपुरी, देवदेवेश्वर व महाकाली मनसा देवी मंदिर समेत अन्य देवस्थानों पर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

मिश्रिख संवाद के अनुसार नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने दधीचि कुंड तीर्थ व सीताकुंड तीर्थ में स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीर्थ की परिक्रमा की। लहरपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्यकुंड मंदिर परिसर में स्थित पवित्र सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की। खैराबाद संवाद के अनुसार भुईयां ताली तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं ने भुइयां माता की पूजा-अर्चना की।
हरगांव संवाद के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सूर्यकुंड तीर्थ में स्नान कर बाबा गौरी शंकर दरबार में हाजिरी लगाकर पूजन-अर्चन किया। हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। इसके बाद बाबा गौरीशंकर मंदिर में माथा टेका। मेला क्षेत्र व सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर स्थित बाबा नीलकंठ आश्रम में भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में मुख्य रूप से राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें