फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम स्ट्रांग रूम में मिला पीछे से भी अंदर जाने का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस प्रेक्षक नगेन्द्र सिंह ने दो दिनों के दौरान ईवीएम स्ट्रांग रूम सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चुनाव आयोग के सुरक्षा मानकों के विपरीत व्यवस्था मिली। तीन विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम जिन बैरकों में रखी हुई हैं, निरीक्षण के दौरान उनमें पीछे की ओर से भीतर जाने का रास्ता पाया गया। अन्य कमियां पाए जाने पर प्रेक्षक ने कमियों का तत्काल निराकरण कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जिला निर्वाचन अफसर को दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रेक्षक नगेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने दो दिन ईवीएम स्ट्रांग रूम का मुआयना किया। उन्होंने पाया कि स्ट्रांग रूम विधानसभा सेवता, महमूदाबाद और बिसवां पीएसी 11 बटालियन की बैरक संख्या 10, 12, व 13 में पीछे की ओर से भी अंदर जाने का रास्ता है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था उचित नहीं मिली।
निरीक्षण के समय सुरक्षा बल विधानसभा लहरपुर के स्ट्रांग रूम के साथ निवासरत पाये गये। यह चुनाव आयोग के सुरक्षा मानकों के विपरीत है। राजनीतिक पार्टियों को लाइव फीड देखने के लिए जो मानीटर लगे हैं, उनमें फीड भी नहीं आ रहा था। इन खामियों को दूर करने के लिए प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि प्रत्येक स्ट्रांग रूम की थ्री लेयर सुरक्षा की जाए। इसके तहत प्रथम आंतरिक सुरक्षा सीआरपीएफ द्वारा, द्वितीय पीएसी द्वारा और तृतीय जिला बल द्वारा की जाए। इस संबंध में उन्होंने निर्वाचन आयोग की ओर से तीन मई 2019 को दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें