फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई के नीचे पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। एक बुजुर्ग का शव रविवार रात घर में चारपाई के नीचे मिला। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना सदरपुर के लंघनिया मजरा धरमपुर गांव में मोतीलाल (65) घर में अकेले रहता था। उसका बेटा धनुपाल लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह पत्नी व बच्चों के साथ लखनऊ में ही रहता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाली माया देवी, मोतीलाल के घर पहुंची तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए।
बुजुर्ग का शव चारपाई के नीचे पेट के बल पड़ा था। पास में पड़ी लाठी में खून लगा था। महिला भागकर बाहर गई। गांव वालों को सूचना दी। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चश्मदीदों की माने तो बुजुर्ग के दोनों कान, जुबान व नाक कटी थी। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार, दो-तीन दिनों से मोतीलाल कहीं आते-जाते नहीं दिख रहे थे। सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद व एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने मौके की जांच की है। हालांकि, परिजनों ने अभी तक मामले में कोई आरोप नहीं लगाए हैं। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें