महमूदाबाद (सीतापुर)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के नौ दिसंबर को महमूदाबाद में आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक करके तैयारियों पर चर्चा की। गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का कार्यक्रम होगा। डिप्टी सीएम एक बजे स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, रोहित सिंह, आशा मौर्या, भाजपा नगर अध्यक्ष रमा शंकर वर्मा, सुधांशु वर्मा, भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।