फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के 26 परिषदीय विद्यालयों में नहीं शिक्षक

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर में पढ़ाई करती छात्राएं। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। नगर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। एक तरफ सरकार ग्रामीण इलाके के विद्यालयों में भर्ती करके कमी पूरी कर रही है, तो वहीं नगर क्षेत्र के विद्यालयों में लगातार शिक्षकों की संख्या घट रही है। नई नियुक्ति व ट्रांसफर न होने से हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे है। आलम यह है कि नगर क्षेत्र के 26 परिषदीय विद्यालय शिक्षक विहीन हो गए है। इन विद्यालयों में एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

यहां दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों के जरिये स्कूल खुलवाए जा रहे है। ऐसे में एक शिक्षक को दो-दो विद्यालयों का चार्ज देकर कामचलाऊ तरीके से महज खानापूर्ति की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र अलग-अलग कैडर है। अधिकतर भर्तियां ग्रामीण इलाके में हो रही हैं। पिछले छह वर्षों से नगर क्षेत्र में एक भी नई भर्ती नहीं हुई है। न ही इन विद्यालयों में ट्रांसफर प्रक्रिया अपनाई गई है। लगातार नगर क्षेत्र की हो रही उपेक्षा के चलते शिक्षकों का संकट खड़ा हो गया है।
नगर क्षेत्र में 64 विद्यालय संचालित है। जिसमें 26 विद्यालय शिक्षक विहीन हो गए है। इन विद्यालयों में नई पोस्टिंग न होने व शिक्षक सेवानिवृत्त होने से मुसीबतें उत्पन्न हो गई है। ऐसे में इन विद्यालयों का महज ताला खुलवाकर खानापूर्ति की जा रही है। आस पड़ोस के विद्यालय के शिक्षकों को संबद्ध करके इनको खुलवाया जा रहा है तो कहीं शिक्षामित्र बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

16 विद्यालय एकल शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं। इसमें भी कई विद्यालय अगले साल तक शिक्षकविहीन होने की कगार पर आ जाएंगे। ऐसे में एक तरफ ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी करके पढ़ाई पटरी पर आ रही है तो नगर क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इससे यहां पर पढ़ने वाले नौनिहालों को शिक्षा मिलना मुश्किल हो रहा है।
चारों नगर क्षेत्रों के स्कूलों में हैं 7707 विद्यार्थी
अगर नगर क्षेत्र की बात की जाए तो इसमें सीतापुर, खैराबाद, बिसवां व मिश्रिख इलाके के विद्यालय शामिल हैं। सीतापुर नगर क्षेत्र में 34 विद्यालय है। जिसमे सात प्राथमिक व एक कंपोजिट विद्यालय शिक्षकविहीन है। इसी तरह नगर क्षेत्र खैराबाद में नौ विद्यालयों में से तीन प्राथमिक व तीन कंपोजिट विद्यालय शिक्षकविहीन है। नगर क्षेत्र बिसवां में 12 विद्यालयों में सात प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षकविहीन है। नगर क्षेत्र मिश्रिख में नौ विद्यालय में से दो प्राथमिक व दो कंपोजिट विद्यालय शिक्षकविहीन हो गए है। चारों नगर क्षेत्रों को मिलाकर 7707 नौनिहाल पढ़ रहे हैं।
42 शिक्षकों की हुई थी मांग
शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले तत्कालीन नगर शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने बीएसए को पत्र लिखा था। जिसके जरिए नगर क्षेत्र में 42 शिक्षकों की मांग की गई थी। शिक्षकों की कमी के चलते यह डिमांड पूरी नहीं हो सकी थी। इससे ये विद्यालय संबंद्धीकरण के जरिये कामचलाऊ तरीके से चल रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की है कमी
नगर क्षेत्र में नई पोस्टिंग न होने के चलते शिक्षकों की कमी बनी हुई है। दूसरे शिक्षकों के जरिए विद्यालयों में पठन पाठन कराया जा रहा है।
अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें