फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां बेखौफ होकर आ-जा सकती हैं : स्वतंत्र देव सिंह

विज्ञापन
जनसभा में दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। सीएम की जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 70 सालों में जो नहीं हो सका, वह मोदी-योगी की सरकार ने कर दिखाया है। अब श्रीनगर की धरती पर आतंकवाद नहीं है। यह प्रधानमंत्री मोदी की देन है। यूपी में कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि अब लोग बेखौफ होकर आ-जा रहे हैं। बहन-बेटियां निडर होकर घर से बाहर जा रही हैं। पहले गुंडे रास्ते में रोक लेते थे। 12 बजे दिन हो या रात... किसी भी समय बेटियां जा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक रेलवे स्टेशन पर वे मौजूद थे। एक यादव कुली आया। पास आकर बोला कि योगी जी को बधाई दे देना। मैंने पूछा किस बात के लिए, उसने कहा कि मेरी बेटी की पुलिस में नौकरी लग गई है। बेटी सिपाही हो गई। एक रुपया नहीं लगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला, जो देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। बोले कि यह संभव हुआ आपके वोट से।
आपके वोट से लाखों लोगों को सरकारी नौकरियां मिली। प्रदेश में दंगा नहीं हुुआ। प्रभु श्रीराम का मंदिर बन रहा है। यह आपके एक वोट से संभव हुआ है। गन्ना किसानों को लेकर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन

तेज धूप भी नहीं कम कर सकी जज्बा
सीएम योगी की जनसभा में पहुंचे लोगों का हौसला तेज धूप भी नहीं डिगा सकी। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच लोग सीएम की एक झलक पाने को बेताब थे। सीएम के आते ही उनके स्वागत में पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। सीएम को सुनने के लिए कोई जमीन पर छांव लिए बैठा था तो कोई रेलवे क्रासिंग के किनारे डटा था।
हेलीकॉप्टर की फोटो लेने की मची होड़
जनसभा को समाप्त कर सीएम जिस समय हेलीकॉप्टर से उड़े, उस वक्त उनके हेलीकॉप्टर को देेखने के लिए लोगों में होड़ मच गई। कोई फोटो मोबाइल में कैद करता दिखा तो कोई जल्दबाजी के चक्कर में बैरिकेडिंग फांदकर बाहर निकलने की कोशिश करता नजर आया। जनसभा खत्म होने के बाद सिधौली कस्बे में काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस की मदद से जाम हटाकर लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें