फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के कटान में कटा 20 मीटर बंधा

विज्ञापन
बिसवां तहसील क्षेत्र के धूसपुरवा के पास बांध को काटती नदी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी की कटान बुधवार को तेज हो गया। दो गांव के बीच बना बंधा करीब 20 मीटर नदी के तेज बहाव में कट गया है। इससे नदियों का पानी खेतों की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी बह रही है। नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। लेकिन कटान बढ़ रही है। श्रीराम पुरवा व म्योढ़ी छोलहा के बीच 1150 मीटर स्टेट बंधा बना था। बुधवार को नदी के कटान से करीब 20 मीटर बंधा कट गया है। इससे नदियों का पानी खेत खलिहान की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि यह बंधा आबादी से काफी दूर होने के कारण पानी गांवों की तरफ नहीं आ रहा है।
केवल खेत खलिहान ही इसकी चपेट में आ रहे है। वहीं कटान की वजह से बुधवार को किसी का घर नहीं कटा है। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कुछ जगहों पर कटान हुई है। जिनके घर कट रहे है उनका सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें