फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Mon, 22 Jun 2015 10:49 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में रह रहे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी पर झूलता मिला। उसके परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बताते हैं कि रामपुर मथुरा इलाके के राजापुर माफी गांव निवासी रामप्रवेश (25) पुत्र रामनिवास की शादी करीब तीन साल पूर्व थानगांव इलाके के राजापुर इसरौली निवासी कृष्ण कुमार के यहां हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद से राम प्रवेश ससुराल में ही रहता था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उसका शव संदिग्ध अवस्था में ससुराल में ही फांसी पर झूलता मिला। उसके मरने की खबर पाकर उसके घर के लोग भी आ गए।
परिवारीजनों ने यहां पहुंच कर हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जताई। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें