फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस महिला से गैंगरेप

Wed, 22 Jul 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां थाना क्षेत्र की एक 25 वर्षीय महिला का पति काम करने के लिए जिले से बाहर गया था। महिला घर में अकेली थी। मंगलवार रात वह आंगन में चारपाई डाल कर सो रही थी। आधी रात के समय गांव के गुड्डू व विश्वराज ने हथियारों के साथ उसके घर में घुस गए। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती दोनों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


असलहों से जान से मारने की धमकी देते हुए गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों युवक महिला को मुंह न खोलने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उधर सुबह जब पति घर पहुंचा, तब महिला ने आपबीती बताई। घटना के संबंध में महिला ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष रंधा सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें