फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोरों को घेरा तो की फायरिंग

Mon, 13 Feb 2017 11:03 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
चौंसा व सिरसा गांव में चोरों ने धावा बोल दिया। यहां उन्होंने एक बाइक सहित अन्य सामान पार कर दिया। इसके बाद दूसरे घर में चोरी करने घुसे तभी ग्रामीणों को भनक लग गई। उन्होंने चोरों की घेराबंदी शुरू कर दी। इससे घबराए चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। भागते वक्त चोर बाइक व अन्य सामान छोड़ गए।
विज्ञापन


चोरों ने चौंसा गांव के रामनरेश, मुस्तकीम के यहां चोरी का प्रयास किया। चोर नंदकिशोर के घर से बर्तन उठा ले गए। लेकिन जब चोर गांव के ही अहमद व मेराज के यहां निकल रहे थे तो लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर चोर फायरिंग कर भाग निकले।
विज्ञापन


सिरसा के मो. उमर की चोरों ने बाइक पार कर दी, लेकिन भागते वक्त उसे गांव के बाहर छोड़ दिया। एसओ डीके सिंह का कहना है कि मामले की सूचना नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें