फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट

Fri, 06 Nov 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र के खगेशियामऊ गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पुलिस कर्मियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश में मामूली विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

रामकोट इलाके के खगेशियामऊ गांव निवासी रामशंकर व बबलू के बीच चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार की शाम को विवाद हो गया था। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की। शंकर का आरोप है कि कटीली पुलिस चौकी से गए पुलिसकर्मियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसको लेकर उसने एसओ से शिकायत की। हालांकि उसने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


एसओ कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसको लेकर एक पक्ष कटीली चौकी पहुंचा था। मामले की जांच कराई गई।

जिसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि घर में घुस कर तोड़फोड़ व पुलिस चौकी घेराव की बात गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें