क्षेत्र के शाहपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि को लेकर शुक्रवार को दो वर्ग आमने सामने हो गए। इसकी जानकारी जैसै ही डीएम को हुई बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी गई।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एसडीएम और सीओ सिटी को भी जिलाधिकारी ने मौके पर भेजकर माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर हंगामा कर रहे लोगों को लाठी भाजकर खदेड़ा। मामले में दोनों पक्षों की ओर से 24 व्यक्तियों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है।
मस्लाउद्दीन खान नामक व्यक्ति अपने चक में नलकूल गड़वा लिया था। बगल में उसके ग्राम समाज की जमीन है। इसी जमीन पर गांव के रुस्तम आदि लोग शुक्रवार की सुबह हरिजन बस्ती के सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचकर चबूतरा बनाने लगे। यह देख प्रथम पक्ष के लोगों ने विरोध किया।
सूचना पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह व अन्य राजस्व कर्मिओं के अलावा थानाध्यक्ष प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, शेषनाथ यादव के अलावा थानाध्यक्ष हलधरपुर, थानाध्यक्ष मधुबन, कोतवाल घोसी राकेश जायसवाल मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच गए।
दोनों वर्गों के लोगों को लाठिया भांज खदेड़कर भगाया। पुलिस ने इस मामले में मस्लाउद्दीन खान व रुस्तम को गिरफ्तार करते हुए दोनों पक्षों से कुल चौबीस व्यक्तिओ को शांतिभंग में भी पाबंद किया। इस मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।