फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 25 Jun 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 करीब एक माह पूर्व गांव के ही लोगों के साथ काम की तलाश में लखनऊ गए एक युवक की वहां संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदना इलाके के नारायनपुर निवासी राजेश (38) पुत्र रमेश्वर गांव के ही कुछ लोगों के साथ काम की तलाश में एक माह पूर्व लखनऊ गया था। परिवारीजनों का कहना है कि मंगलवार को महेश, रामसुख व सोहन लखनऊ से राजेश की लाश लेकर पहुंचे और बताया कि वह हैंडपंप पर काम करते समय गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने घटना को लेकर हत्या किए जाने का संदेह जताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ तुलसीराम पांडेय का कहना है कि करीब एक माह पूर्व मृतक परिवार के लोगों के साथ लखनऊ काम करने गया था। वहां उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें