फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोली में बालिका से दुष्कर्म

Thu, 21 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लड़की लापता - फोटो : demo pics
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। वह अपने पिता को खाना देने गई थी, तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी हैं, जिसकी वजह से क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बालिका (8) के पिता की गांव के बाहर दुकान है। बुधवार रात वह पिता को खाना देने निकली थी। इसी बीच रास्ते में उसे गब्बर मिल गया। टॉफी देने का लालच देकर आरोपी उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई।

इधर देर रात बालिका बेहाल हालत में घर पहुंची, तो परिवार के होश उड़ गए। उसकी आपबीती सुन पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। यहां पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार महोली कोतवाली पहुंचा और आरोपी गब्बर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिवार की तहरीर पर गब्बर के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें