फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवती समेत दो की मौत

Thu, 21 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
भारत की सड़कें हुईं और जानलेवा - फोटो : getty
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार के पास गुरुवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चियों समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी खुशबू (20) पुत्री लल्लू सिंह गुरुवार को किसी काम से अपनी मां चंपा देवी (45) के साथ मऊ जिले के दोहरीघाट बाजार जा रही थी। लाटघाट बाजार से वह रौनापार थाने के कांखभार गांव निवासी रविंद्र गोड़ (28) के आटो रिक्शा में बैठी। आटो में पहले से ही रौनापार थाने के सिरही गांव निवासी सूरजन चौहान (60), गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने के सिरहली गांव निवासी कैलाशी देवी (32) पत्नी बलधारी, उनकी बेटियां नीशा (7), मनीषा (6), गीता (4) और मऊ के घोसी बाजार निवासी अतवारी देवी (55) बैठी हुईं थीं। सभी लोग दोहरीघाट जा रहे थे।

आटो रिक्शा जैसे ही कांखभार बाजार के समीप पहुंचा, पीछे से एक बोलेरो उसे ओवरटेक करने लगी। तभी अचानक सामने से दूसरी गाड़ी आने पर अनियंत्रित होकर बोलेरो आटो से टकरा गई। जोर का झटका लगने से आटो पलट गया। स्थानीय लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि खुशबू की मौत हो गई। शेष लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सूरजन चौहान ने भी दम तोड़ दिया। अन्य सात लोगों का इलाज चल रहा है। छह बहनों में दूसरे नंबर की खुशबू पढ़ने में तेज थी। उसने पुलिस भर्ती के लिए दौड़ भी पास कर लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें