फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों में विवाद के बाद फायरिंग

Tue, 18 Aug 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद इलाके के आनंदी देवी इंटर कॉलेज में दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


खबर पाकर पहुंची पुलिस ने एक छात्र समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इन्कार कर रही है।  

लहरपुर के नेवादा गांव निवासी वसीम का स्कूल के ही कुछ छात्रों से विवाद हो गया। जिसके बाद छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। इस बीच वसीम पक्ष के छात्रों ने विरोधी पक्ष के भानू को कमरे में बंद कर दिया।

यह जानकारी भानू पक्ष के लोगों को हुई तो इन लोगों ने स्कूल के बाहर फायरिंग कर दी। थोड़ी ही देर में खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि पुलिस ने भानू व एक अन्य को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


एसओ केके मिश्रा का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई है। छात्रों में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल के प्रिंसिपल प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि दो छात्र गुटों में स्कूल में छुट्टी के बाद विवाद हुआ था। एक पक्ष के लोग फायरिंग करते हुए भाग गए थे। मामला शांत है। कोई खास बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें