फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा

Fri, 07 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
तंबौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। इससे मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल रेफर  किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ मौके से भाग गया। बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानगांव थाना क्षेत्र के बजरंगगढ़ निवासी कल्लू (52) अपने चचेरे भाई इलियास (40) के साथ लहरपुर गया था।

शुक्रवार शाम दोनों भाई मोटर साइकिल से लहरपुर से घर के लिए चल दिए। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली मोटर साइकिल सवार लोगों को रौंदते हुई निकल गई।
विज्ञापन


इससे मोटर साइकिल पर सवार कल्लू व इलियास गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को लेकर तंबौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे लेकिन अस्पताल जाते समय कल्लू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने इलियास की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें