फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के देवर को मारी गोली

Fri, 07 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
गाोली मारी
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में गुुरुवार की रात चौराहे पर धार्मिक आयोजन में तकरीर सुनने जा रहे ग्राम प्रधान के देवर को चुनावी रंजिश में गोली मार दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी है। पीड़ित को गंभीर हालत में गोंडा रेफर किया गया है। पीड़ित ने घटना के लिए गांव के ही पूर्व प्रधान व उनके साथियों को दोषी ठहराया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


महराजगंज तराई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंदैला रजवापुर की ग्राम प्रधान नजमा के देवर मोबीन उर्फ कल्लू (38) गुरुवार रात 9 बजे गांव के पास स्थित चौराहे पर तकरीर सुनने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने कल्लू पर फायर झाेंक दिया।

गोली कल्लू के दाहिने पैर में लगी है। गंभीर हालत में कल्लू को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख कल्लू को गोंडा रेफर कर दिया। कल्लू का आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान व उनके साथियों ने चुनावी रंजिश में उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है। हालांकि कल्लू ने गुरुवार शाम तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महराजगंज तराई संजय कुमार ने बताया कि कल्लू के आरोप के आधार पर पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कल्लू ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

घटना को लेकर गांव में यह भी चर्चा है कि कल्लू अपने किसी खास परिजन को विवाद करने से रोक रहे थे। इसी बीच अचानक हुए फायर में कल्लू घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें